न्यूज़11 भारत
बोकारो/डेस्क: बोकारो के सेक्टर 12D में कल रविवार देर रात एक किराना दुकान में भीषण आग लग गयी. आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बताया गया कि रात करीब 2 बजे पवन किराना स्टोर में अचानक आग की लपटें उठने लगी. आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान देखते ही देखते जलकर राख हो गया. सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक दुकान के अंदर रखा काफी सामान जलकर राख हो चुका था.
दुकान मालिक सत्येंद्र सिंह के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी. उन्होंने बताया कि अगलगी की इस घटना में दुकान में रखा 10 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया है. फिलहाल आग से हुए वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा रहा है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है.
इसे भी पढ़ें: रांची की सड़कों से सोशल मीडिया तक छाया 308 चक्का वाला विशाल ट्रक, जानिए इस वायरल ट्रक की पूरी कहानी