आत्मघाती कदम

पारिवारिक विवाद में मां ने दो बच्चियों के साथ कुएं में लगाई छलांग, दोनों मासूमों की मौत

महिला ने पहले अपनी बड़ी बेटी को कुएं में डालने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरह बच गई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पारिवारिक विवाद में मां ने दो बच्चियों के साथ कुएं में लगाई छलांग, दोनों मासूमों की मौत

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के कंडा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक कलह से तंग आकर एक महिला ने अपनी दो मासूम बच्चियों के साथ कुएं में छलांग लगा दी. इस दर्दनाक हादसे में दोनों बच्चियों की डूबने से मौत हो गई, जबकि महिला को बचा लिया गया है.

​जानकारी के अनुसार, कंडा गांव निवासी छोटेलाल प्रजापति और उनकी पत्नी सरिता देवी के बीच बुधवार को किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी. विवाद इस कदर बढ़ा कि बुधवार की रात सरिता देवी ने आत्मघाती कदम उठाने का फैसला कर लिया.

​वह अपनी बच्चियों को लेकर घर के पास स्थित कुएं पर पहुंची. बताया जा रहा है कि महिला ने पहले अपनी बड़ी बेटी को कुएं में डालने का प्रयास किया, तो वह चिल्लाने लगी और किसी तरह बच गई. इसके बाद महिला ने अपनी दो अन्य मासूम बच्चियों को कुएं में फेंक दिया और खुद भी पीछे से छलांग लगा दी.

​दो मासूमों की थम गईं सांसें

​चीख-पुकार और घटना की भनक लगते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ कुएं के पास जुट गई. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को तो कुएं से बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक दोनों मासूम बच्चियों की सांसें थम चुकी थीं. मृतकों में
​प्रिया कुमारी (उम्र: 4 वर्ष)
​डोली कुमारी (उम्र: 2 वर्ष)

​घटना की सूचना मिलते ही नावाबाजार थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है. पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर विवाद के मुख्य कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

यह भी पढ़ें: रिश्वत लेने के आरोपमें बुढ़मू अंचल के सीओ को एसीबी ने लिया हिरासत में, म्यूटेशन के लिए मांगे थे पैसे
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.