उद्घाटन

भरनो के कुम्हरों गांव में विधायक की पहल पर लगा 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

गांव में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
भरनो के कुम्हरों गांव में विधायक की पहल पर लगा 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड के कुम्हरों गांव में लंबे समय से बनी बिजली संकट की समस्या का समाधान आखिरकार हो गया.गांव में विधायक जिग्गा सुसारण होरो की पहल पर 100 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया.जिसका सोमवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जॉनसन बड़ा ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन किया.उद्घाटन के साथ ही गांव में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल हो गई,जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है.

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पहले 63 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था,जो पिछले महीने खराब हो गया था.इसके कारण पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई थी.लगातार बिजली नहीं रहने से लोगों को पेयजल,घरेलू कार्य,बच्चों की पढ़ाई,छोटे व्यवसाय और खेती से जुड़े कार्यों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.वहीं गांव की बढ़ती आबादी और बिजली की बढ़ती खपत के कारण पुराना 63 केवीए ट्रांसफार्मर पर्याप्त नहीं रह गया था और उस पर अधिक लोड पड़ने से वह बार-बार खराब हो जाता था.समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक जिग्गा सुसारण होरो से मुलाकात कर गांव में अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की थी.

विधायक ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया और गांव में 100 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाने की पहल की.विधायक के प्रयासों के बाद ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया,जिससे अब गांववासियों को पर्याप्त क्षमता के साथ निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलने की उम्मीद है.उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जॉनसन बड़ा ने कहा कि विधायक जिग्गा सुसारण होरो की पहल पर यहां ट्रांसफार्मर लगाया गया.

नए ट्रांसफार्मर के चालू होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है.लोगों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या समाप्त होने से अब बच्चों की पढ़ाई,किसानों के कार्य और दैनिक जीवन पहले की तुलना में अधिक सुगम हो सकेगा.इस अवसर पर झामुमो युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र उरांव,प्रखंड सचिव अनिल उरांव,वार्ड सदस्य रामा उरांव,जयराम उरांव,चमरू उरांव,किशुन महली,विजय उरांव,अनूप महली,मंजीत तिर्की,सुगन महली,मनोज केशरी, 
सुनील उरांव,अकलू लोहरा,करमचंद लोहरा,धनेश्वर उरांव,श्रवण उरांव,दासू उरांव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: पोटका और घाटशिला विधायकों ने यूसिल विस्थापित समितियों और परिवारों के संग उपायुक्त से की मुलाकात

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.