विशेष बैठक

गुवा में नशा और गलत संगत से बच्चों को बचाने को लेकर बिरसानगर में ग्रामीणों की विशेष बैठक

ग्रामीणों ने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की दैनिक गतिविधियों और संगत पर विशेष नजर रखें <br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गुवा में नशा और गलत संगत से बच्चों को बचाने को लेकर बिरसानगर में ग्रामीणों की विशेष बैठक

रोहन निषाद/न्यूज11  भारत

चाईबासा/डेस्क: गुवा में बच्चों को नशे की लत और गलत संगत से दूर रखकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से बिरसानगर टू स्थित चौराहे पर ग्रामीणों की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया.बैठक की अध्यक्षता ठाकुरा गांव के मुंडा बुधराम चाम्पिया एवं समाजसेवी प्रशांत चाम्पिया और बबलू चाम्पिया ने संयुक्त रूप से की. बैठक में अभिभावकों को जागरूक करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में कम उम्र के बच्चे गलत संगत में पड़कर नशे की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसका उनके भविष्य पर गंभीर असर पड़ सकता है. समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो यही बच्चे आगे चलकर गलत रास्ता अपना सकते हैं.ग्रामीणों ने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की दैनिक गतिविधियों और संगत पर विशेष नजर रखें और उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजें. वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही वह चाबी है जो बच्चों के भविष्य का दरवाजा खोलकर उन्हें सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है. बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए अभिभावकों को भी खुद नशामुक्त जीवन अपनाना होगा, तभी बच्चों को बेहतर माहौल मिल सकेगा.

बैठक में नाबालिग बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामलों पर भी चिंता जताई गई. ग्रामीणों ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी नाबालिग लड़की को गलत मंशा से ले जाते हुए पकड़ा जाता है तो इसकी सूचना तुरंत अभिभावकों और प्रशासन को दी जाए. इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ग्रामीण स्तर पर सामाजिक निगरानी रखने और आर्थिक दंड लगाने की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई, ताकि नाबालिग लड़के-लड़कियों को शादी या अन्य गलत मंशा से ले जाने की घटनाओं पर रोक लग सके.इस मौके पर राजेश चाम्पिया, बिरसानगर निवासी ऋषि नायक, काटें साहू, मुरली नायक, अशोक महतो, राकेश रोशन चाम्पिया, बीजू चाम्पिया, श्याम चाम्पिया, गोपाल चाम्पिया, मंगल चाम्पिया, चंद्रमोहन केराई, गोनू चाम्पिया, प्रदान चाम्पिया, जयराम चाम्पिया, बाटू चाम्पिया, डोंनका हाईबुरु सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

अंत में सभी ने बच्चों को नशा और गलत संगत से बचाकर शिक्षा के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा में भाजपा नेता राहुल षाड़ंगी जनसेवा  व जनसंपर्क से जीत रहे लोगो का दिल

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.