वाहन जांच

बिरसा मुंडा चौक पर चला विशेष वाहन जांच अभियान, ₹43 हजार का काटा गया चालान

अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश कुमार मंडल व महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार ने किया.

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बिरसा मुंडा चौक पर चला विशेष वाहन जांच अभियान, ₹43 हजार का काटा गया चालान

सौरभ कुमार गुप्ता/न्यूज11  भारत 

महुआडांड़/डेस्क: महुआडांड़ (लातेहार) सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसा मुंडा चौक के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश कुमार मंडल एवं महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से किया.

जांच अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहन का निबंधन प्रमाणपत्र (आरसी), बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र (पीयूसी) सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई. जिन वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन किया गया या आवश्यक कागजात नहीं पाए गए, उनके विरुद्ध मौके पर ही चालान काट कार्रवाई की गई.

जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर रोड इंजीनियर ऋषि राज द्वारा ऑन-द-स्पॉट ई-चालान काटा गया. अभियान के दौरान कुल ₹43,000 का चालान वसूला गया. वहीं कई वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा सभी आवश्यक दस्तावेज हमेशा साथ रखने की हिदायत भी दी गई.

इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश कुमार मंडल ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस तरह का विशेष जांच अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने लोगों से नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करने की अपील की. अभियान के दौरान महुआडांड़ थाना के पु अ नि इंद्रदेव रजवार, पु अ नि बंधन तिर्की सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: जल सहियाओं ने समाहरणालय के समक्ष दिया धरना, पांच सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.