न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के जेएससीए स्टेडियम में आगामी 9 अक्टूबर को भारत वेस्ट इंडीज के बीच होने वाले T-20 मैच की तैयारी को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक की गई. बैठक में डीसी मंजूनाथ भजंत्री, एसएसपी राकेश रंजन, जीएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव और उपाध्यक्ष संजय पांडे मौजूद थे. साथ ही सिटी एसपी पारस राणा,ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह समेत डीएसपी और थाना प्रभारी भी मौजूद रहे.
इस उच्च स्तरीय बैठक में भारत और-वेस्टइंडीज T20 मैच के आयोजने के कई बिन्दुओं पर चर्चा की गई. मैच के आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था, VVIP इंट्री, ट्रैफिक व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई ताकि मैच के दौरान किसी भी तरह की कोई समस्या उत्पन्न न हो.
मैच के दौरान सुरक्षा कड़े इंतजाम रहेंगे. दर्शकों के लिए स्टेडियम और स्टेडियम के बार की जाने वाली व्यवस्था पर भी बैठक में चर्चा हुई. मैच के दौरान खिलाड़ियों के स्टेडियम आने-जाने, होटल्स में ठहरने समेत होटल से आने-जाने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था ट्रैफिक को लेकर बैठक में विशेष चर्चा की गई.
यह भी पढ़ें: सत्यारी सरना स्थल पिसका मोड की भूमि का विवाद सुलझाया गया, सरना स्थल की चारदीवारी का किया गया भूमि पूजन*