8 और 9 जून को Indian Youth Congress के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब का दो दिवसीय झारखंड दौरा प्रस्तावित 

धनबाद और गोड्डा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

By : Ark Sahuliyar
8 और 9 जून को Indian Youth Congress के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब का दो दिवसीय झारखंड दौरा प्रस्तावित 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब का 8 और 9 जून को दो दिवसीय झारखंड दौरा प्रस्तावित है. इस दौरान वे धनबाद और गोड्डा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 जून को धनबाद में यूथ कांग्रेस की ओर से एक विशाल "हल्ला बोल" कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में NEET पेपर लीक मामले, बढ़ती महंगाई तथा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा. कार्यक्रम में IYC के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब मुख्य रूप से शामिल होंगे. वहीं, 9 जून को गोड्डा में युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखण्ड के. रवि कुमार ने SIR को लेकर जारी किया FAQs - part(I)

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.