हाथियों का आतंक

भरनो प्रखंड के अमलिया डहुटोली गांव में जंगली हाथी ने किया एक घर ध्वस्त, दो किसानों की फसल बर्बाद

मआवज क लए आवदन फरम दए गए तन पडत कसन न वन वभग स उचत मआवज क मग क ह

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
भरनो प्रखंड के अमलिया डहुटोली गांव में जंगली हाथी ने किया एक घर ध्वस्त, दो किसानों की फसल बर्बाद

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड के अमलिया डहुटोली गांव में बीती रात जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया.जानकारी के अनुसार आधी रात को जंगल से भटका एक जंगली हाथी गांव में घुस आया.और परमेश्वर उरांव के कच्चे मकान की दीवार तोड़ दी और घर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया.घर में रखा अनाज और सामान बिखर गया. गनीमत रही कि परिवार के लोग समय पर बाहर निकल गए. इसके अलावे इसी गांव के पहला उरांव की मकई फसल एवं सोमरा उरांव के सकरकंद की फसल को भी रौंदकर बर्बाद कर दिया.इधर घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची.टीम ने पीड़ित परमेश्वर उरांव को राहत के तौर पर टॉर्च लाइट दी और हाथी से सुरक्षा के उपाय बताए. 

साथ ही नुकसान का आंकलन कर मुआवजे की प्रक्रिया के लिए आवेदन फर्म दिए गए. तीनों पीड़ित किसानों ने वन विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है.ग्रामीणों का कहना है आए दिन अमलिया जंगल क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है.हाथी आए दिन गांव में घुसकर घरों और फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं.इस पर रोक लगाने के लिए वन विभाग को ठोस कदम उठाना चाहिए

गांव में दहशत का माहौल है,ग्रामीण रात-रात भर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं.इस मौके पर अमलीया वन समिति के पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह,पूर्व उपमुखिया मंगरा उरांव आदि मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: कलकत्ता पब्लिक स्कूल ओरमांझी में कृष्णाष्टमी की धूम, राधा और कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चों से सुवासित हो रहा परिसर

संबंधित सामग्री

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम