दर्दनाक हादसा

चंदवा में ट्रेन से कटकर युवती की मौत, इलाके में सनसनी, रेलवे ट्रैक पर सिर रखकर आत्महत्या किए जाने की आशंका

टोरी रेलवे फाटक के समीप डाउन लाइन के पोल संख्या 184/15 के निकट हुई घटना

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चंदवा में ट्रेन से कटकर युवती की मौत, इलाके में सनसनी, रेलवे ट्रैक पर सिर रखकर आत्महत्या किए जाने की आशंका

राहुल कुमार /न्यूज11भारत 

चंदवा. टोरी रेलवे फाटक के समीप डाउन रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.जानकारी के अनुसार घटना डाउन लाइन के पोल संख्या 184/15 के समीप हुई. प्रथम दृष्टया युवती द्वारा रेलवे ट्रैक पर सिर रखकर आत्महत्या किए जाने की संभावना जताई जा रही है. मृतका के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान पार्वती तुरी, पति वीरू तुरी, निवासी अम्बा टांड़ सेरक के रूप में की जा रही है. बताया जा रहा है कि पार्वती तुरी का अपने पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद वह घर से निकल गई थी. कुछ समय बाद रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिलने की सूचना मिली.

घटना की जानकारी मिलने के बाद रेल प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुट गया है. घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा.

यह भी पढ़ें: घाघरा के देवी मंडप रोड में अवैध महुआ शराब पर उत्पाद विभाग का शिकंजा, 12 लीटर शराब जब्त, 40 किलो जावा महुआ नष्ट

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.