न्यूज़11 भारत
हजारीबाग/डेस्क: जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र से अमन साहू गैंग के नाम पर एनटीपीसी अधिकारी से रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त दिवाकर तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
बताते चलें 3 जनवरी 2024 को अमन साहू गैंग के नाम पर एनटीपीसी अधिकारी से रंगदारी की मांग की गई थी. इस संबंध में दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर बड़कागांव थाना में कांड संख्या 11/24, दिनांक 11 जनवरी 2024 को धारा 385/387 आईपीसी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
मामले में फरार चल रहे अभियुक्त दिवाकर तिवारी, पिता स्व. राजकुमार तिवारी, ग्राम रामनगर, थाना कटकमदाग, जिला हजारीबाग को पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
इसे भी पढ़ें: 19 साल से फरार टीपीसी एरिया कमांडर समेत दो को हजारीबाग पुलिस ने किया गिरफ्तार