IAS विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता से आय से अधिक संपत्ति मामले में ACB ने की पूछताछ

By : Ark Sahuliyar
IAS विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता से आय से अधिक संपत्ति मामले में ACB ने की पूछताछ

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राज्य के वरीय IAS अधिकारी विनय चौबे के खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच तेज हो गई है. इसी क्रम में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने बुधवार दोपहर उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता के आवास पहुंचकर कई घंटे तक पूछताछ की.

ACB की टीम में केस के जांच अधिकारी (IO) के साथ एक महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल थीं. स्वप्ना संचिता से की गई यह पूछताछ उस केस से जुड़ी है, जिसे बीते सप्ताह दर्ज किया गया था. मामले का नंबर 20/2025 है.

FIR में स्वप्ना संचिता ने नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह, उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह, विनय सिंह के साले शिपिज त्रिवेदी व उनकी पत्नी प्रियंका त्रिवेदी, तथा अपने पिता सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी को अभियुक्त बनाया है. इससे पहले ACB सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी और शिपिज त्रिवेद से भी पूछताछ कर चुकी है.

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, सशरीर उपस्थिति से मिली छूट

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.