होटवार जेल

रांची: खेलगांव थाना से फरार आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, लापरवाही पर दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

होटवार जेल से  31 जुलाई की दोपहर फरार हुए अपराधी को कल वापस गिरफ्तार  कर लिया गया.

By : Dipali Kumari
रांची: खेलगांव थाना से फरार आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, लापरवाही पर दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
राजधानी रांची के खेलगांव जेल से  31 जुलाई की दोपहर फरार हुए अपराधी को कल वापस गिरफ्तार कर लिया गया. चोरी और साजिश के आरोप में गिरफ्तार मो. असफाक अंसारी उर्फ मो. असफाक (21 वर्ष) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था. अपराधी के जेल से फरार होने के मामले में एसएसपी राकेश रंजन ने कड़ी कार्रवाई की है. एसएसपी ने ओडी प्रभारी शिवनंदन कुमार और एक आरक्षी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. वहीं थाना प्रभारी को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है.

मिली जानकारी के अनुसार 31 जुलाई की दोपहर करीब 1:25 बजे निगरानी ड्यूटी पर तैनात आरक्षी 186 नीलकंठ कुमार ओहदार ने पुलिस अधिकारियों को सूचित किया कि अभियुक्त बाथरूम जाने के लिए बार-बार जिद कर रहा है. इसके बाद उसे बाथरूम ले जाया गया. काफी देर तक अंदर से कोई आहट न मिलने पर जब आरक्षी ने दरवाजे को धक्का मारा, तो आरोपी अंदर से गायब था. इसके बाद आरक्षी ने तुरंत थाने में मौजूद सभी पुलिस पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी. पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला. आरोपी मौलाना आजाद कॉलोनी (नामकुम) का निवासी है और वर्तमान में वह गाड़ीगांव में किराए पर रह रहा था. 

इसे भी पढ़ें: रांची: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा! टावर पर चढ़ा प्रदर्शनकारी युवक
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.