Accused escapes from police custody; faces charges

पुलिस हिरासत से चकमा देकर फरार हुआ आरोपी, शराब के नशे में मासूम समेत माता-पिता को घायल करने का है आरोप

पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिंदु बीघा गांव से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस अभिरक्षा से एक आरोपी चकमा देकर फरार हो गया है.

By : Vaibhaw Vikram
पुलिस हिरासत से चकमा देकर फरार हुआ आरोपी, शराब के नशे में मासूम समेत माता-पिता को घायल करने का है आरोप

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिंदु बीघा गांव से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस अभिरक्षा से एक आरोपी चकमा देकर फरार हो गया है. जानकारी के अनुसार, पुलिस ने धारदार हथियार से एक ही परिवार पर जानलेवा हमला करने के आरोपी चितरंजन पासवान को कल रात को ही हिरासत में लिया था. लेकिन वह थाना परिसर से पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा. इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. हालांकि, इस फरारी को लेकर अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन पुख्ता सूत्रों के मुताबिक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला है और पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीती रात बिंदु बीघा गांव में आपसी विवाद को लेकर आरोपी चितरंजन पासवान ने शराब के नशे में धुत होकर एक परिवार पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था. इस खूनी संघर्ष में एक मासूम बच्चा और उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए. वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चितरंजन पासवान को पकड़कर हिरासत में ले लिया था. 

लेकिन थाने से आरोपी के इस तरह अचानक भाग निकलने के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. फिलहाल पुलिस की टीमें आस-पास के इलाकों में सघन छापेमारी कर रही हैं और आरोपी को जल्द दोबारा गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है. फिलहाल इस संदर्भ में किसी भी पुलिस अधिकारी अब तक कुछ नहीं कह पाए हैं.

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा निवासी का व्हाट्सएप हैक, संपर्कों को भेजी गई एपीके फाइल; लोगों से सतर्क रहने की अपील
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.