न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: जेपीएससी परीक्षा के कथित विवाद मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) झारखण्ड की जांच की रफ्तार तेज हो गई है. झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं पर तेज कार्रवाई की जा रही है. रांची और हजारीबाग में सीआईडी ने कार्रवाई की है. राँची के लालपुर स्थित शिवांगन की पाठशाला में CID ने दबिश दी है. शिवांगन की पाठशाला के निदेशक के घर पर भी छापेमारी की गई है. इसके अलावा संजीत कुमार के रातू रोड स्थित आवास में भी छापेमारी की गई है. हजारीबाग जिले के मेघा कोचिंग सेंटर में अभिलेखों की जांच-पड़ताल के साथ साक्ष्य जुटाए गए है. सीआईडी कांड संख्या-16/2026 के अनुसंधान के क्रम में यह कार्रवाई हो रही है.
यह भी पढ़ें: टंडवा में सुशी इंफ्रा दफ्तर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 नहीं बल्कि 20 राउंड चली गोलियां, सुरक्षा गार्ड घायल