डिजिटल हेल्थ मिशन

डिजिटल हेल्थ मिशन और स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण की अपर मुख्य सचिव ने की समीक्षा

अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न डिजिटल एवं तकनीकी व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक हुई. 

By : Ark Sahuliyar
डिजिटल हेल्थ मिशन और स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण की अपर मुख्य सचिव ने की समीक्षा

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को उनके कार्यकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न डिजिटल एवं तकनीकी व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ मिशन, आईसीयू, एचएमआईएस, सीसीटीवी एवं डैशबोर्ड तथा एचआरआईएस की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई. बैठक में एनएचएम के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा, संयुक्त सचिव दिनेश कुमार यादव सहित सी-डैक, बीएसएनएल, भारतीय स्टेट बैंक एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे. 

सी-डैक के एचएमएस की समीक्षा के दौरान अपर मुख्य सचिव ने सिस्टम को अपडेट करने तथा रिम्स जाकर इसकी प्रगति की समीक्षा करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्वयं भी रिम्स जाकर डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था की प्रगति देखने की बात कही. उन्होंने ऑनलाइन अपॉइंटमेंट और डिजिटल पेमेंट की सुविधा 15 दिनों के भीतर शुरू करने का निर्देश दिया.

बीएसएनएल को राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों, अनुमंडल अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. पीएचसी स्तर पर इंटरनेट की गति को 2 एमबीपीएस से बढ़ाकर 20 एमबीपीएस करने का लक्ष्य है. बीएसएनएल ने बताया कि 188 सीएचसी में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध करा दी गई है. रामगढ़ में 7 सितंबर तक सभी पीएचसी में 20 एमबीपीएस वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है. बिजली की समस्या वाले केंद्रों पर 48 घंटे का बैकअप देने की व्यवस्था की जा रही है. बैठक में टेली-ईसीजी मशीन का प्रदर्शन भी किया गया. छोटी और एआई आधारित इस मशीन को सीएचसी स्तर पर स्थापित करने का प्रस्ताव है. इससे गोल्डन आवर में तत्काल ईसीजी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के साथ मोबाइल के माध्यम से भी रिपोर्ट देखी जा सकेगी.

इसके अलावा 104 पोर्टल के माध्यम से संचालित ह्यूमन रिसोर्स इंफॉर्मेशन सिस्टम (एचआरआईएस) की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई. 104 परियोजना के निदेशक ने विकसित विभिन्न मॉड्यूल, उनकी कार्यप्रणाली, प्रगति और आगामी कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण किया. अपर मुख्य सचिव ने सिस्टम की शीघ्र समीक्षा कर आवश्यक सुधार एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए इसे प्रभावी रूप से लागू करने का निर्देश दिया. उन्होंने एनएचएम के संविदाकर्मियों के मानदेय भुगतान को एचआरआईएस पोर्टल पर दर्ज एवं सत्यापित मासिक उपस्थिति से जोड़ने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने तथा निर्धारित समय-सीमा में व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें- बाबूलाल मरांडी ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बांग्लादेशी घुसपैठ पर उचित कदम उठाने की मांग 

 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.