प्रमोद कुमार.न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: आदिशक्ति महाबीर मंदिर परिसर में रविवार को दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा कमिटी का गठन किया गया. राजेंद्र कुमार उर्फ बबलू को अध्यक्ष, विवेक सिंह व सतेंद्र सिंह उर्फ डब्बू को सचिव तथा कमल किशोर सिंह उर्फ रिंकू सिंह व चेतन वर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गयी.कमिटी में बिरेंद्र जायसवाल व रवि कुमार गुप्ता को उप सचिव बनाया गया. वहीं अवनीश गुप्ता, त्रिदेव सिंह, कन्हाई प्रसाद, शशि सिंह, कमलेश प्रसाद व मनोज प्रसाद (रंगोली हार्डवेयर) को संरक्षक की जिम्मेवारी दी गयी.
पंडाल प्रभारी के रूप में नरेश चौरसिया, रोहित ठाकुर, दीपक फल दुकान, कृष्णा प्रसाद, राजीव सिन्हा, प्रदीप मेहता व सोनू कुमार को जिम्मेवारी मिली. मूर्ति प्रभारी भास्कर, अंकित, सचिन, शितिज, आदर्श, राहुल गुप्ता, हर्षित व संजय सिंह बनाए गए.पूजा प्रभारी मनोज प्रसाद, ओम सिंह व सोनू सरदार, जबकि प्रसाद प्रभारी रघुवीर राणा प्रताप व अभिषेक उर्फ बिक्की को बनाया गया. मंदिर देखभाल सह पुजारी की जिम्मेवारी रंजन पांडेय को दी गयी. भंडारा प्रभारी राजवर्धन सिंह उर्फ सेठु सिंह तथा प्रसाद वितरण प्रभारी हरमन सिंह, उत्कर्ष सिंह व कुलराज सिंह को बनाया गया. बैठक में पूजा को लेकर विभिन्न तैयारियों पर चर्चा करते हुए सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गयीं.
यह भी पढ़ें: JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई, राजन कुमार को पटना से किया गिरफ्तार