जागरूकता अभियान

अड़की पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ लोगों को किया जागरूक और प्रेरित

पुलिस टीम ने क्षेत्र के दूर-दराज और संवेदनशील गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को अफीम की खेती से पूरी तरह दूर रहने की सख्त चेतावनी दी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
अड़की पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ लोगों को किया जागरूक और प्रेरित

न्यूज11  भारत

अड़की/डेस्क: थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना प्रभारी परवीन तिवारी के नेतृत्व में शुक्रवार  को अवैध अफीम की खेती के के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत पुलिस टीम ने क्षेत्र के दूर-दराज और संवेदनशील गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को अफीम की खेती से पूरी तरह दूर रहने की सख्त चेतावनी दी.यह व्यापक जागरूकता अभियान मुख्य रूप से ग्राम मदहातू, तिरला, गोबीबुरु, चैपी, राग्नोय, रायतोडांग, चाराडीह, मारंगडीह और कोवा में चलाया गया. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में अफीम की खेती न करें. पुलिस ने ग्रामीणों को चेतावनी दी कि अफीम की खेती करना एक गंभीर और गैर-जमानती अपराध है, तथा इसमें संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.साथ ही अधिकारियों ने ग्रामीणों को अफीम जैसी अवैध फसल छोड़कर हरी सब्जियों, दलहन और अन्य पारंपरिक वैध फसलों की खेती करने के लिए प्रेरित किया.

यह भी पढ़ें: डकरा में गैस के साथ प्रदूषित डस्ट का कहर, ग्रामीणों की सांस पर दोहरी मार!

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.