गणना प्रपत्र अभियान

गणना प्रपत्र अभियान को लेकर बरवाडीह में प्रशासन सक्रिय, बीडीओ ने किया निरीक्षण,घर-घर पहुंचकर प्रपत्र भरवाने पर जोर 

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बरवाडीह प्रखंड प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ कार्य में जुट गया है.

By : Ark Sahuliyar
गणना प्रपत्र अभियान को लेकर बरवाडीह में प्रशासन सक्रिय, बीडीओ ने किया निरीक्षण,घर-घर पहुंचकर प्रपत्र भरवाने पर जोर 

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क:
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बरवाडीह प्रखंड प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ कार्य में जुट गया है. 30 जून से 29 जुलाई तक चलने वाले गणना प्रपत्र अभियान के तहत शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी रेश्मा रेखा मिंज ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों, प्राप्त गणना प्रपत्रों एवं अभिलेखों की जांच की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.बीडीओ ने बीएलओ को निर्देश दिया कि प्रत्येक घर तक पहुंचकर गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएं तथा मतदाताओं को उसे सही तरीके से भरने में सहयोग करें. उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए तथा सभी प्रपत्र निर्धारित समय सीमा के भीतर संग्रहित कर जमा कराए जाएं.

निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने मतदाताओं से बातचीत कर अभियान की जानकारी दी और उनसे सक्रिय सहयोग की अपील की. उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है. बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज ने कहा सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण कर रहे हैं और मतदाताओं को उसे भरने में सहयोग कर रहे हैं. 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी पात्र नागरिक समय पर अपना गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराएं. सही जानकारी मिलने से मतदाता सूची अधिक शुद्ध और त्रुटिरहित बनेगी. हमारा प्रयास है कि एक भी योग्य मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रहे.उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे बीएलओ का सहयोग करें और 30 जून से 29 जुलाई तक चलने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं. निरीक्षण के दौरान बीएलओ, संबंधित कर्मी एवं बड़ी संख्या में मतदाता उपस्थित थे.

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.