रिम्स में प्रशासनिक फेरबदल
Exclusive

रिम्स में प्रशासनिक फेरबदल: डॉ. राजीव मिश्रा बने नए संकायाध्यक्ष, डॉ. पार्धा कुमार चौधरी को शिशु रोग विभाग की जिम्मेदारी

राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं.

By : Ark Sahuliyar
रिम्स में प्रशासनिक फेरबदल: डॉ. राजीव मिश्रा बने नए संकायाध्यक्ष, डॉ. पार्धा कुमार चौधरी को शिशु रोग विभाग की जिम्मेदारी

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. जारी आदेश के अनुसार, प्रो. डॉ. राजीव मिश्रा, प्राध्यापक एवं शिशु रोग विभाग के विभागाध्यक्ष, को अगले आदेश तक संस्थान के संकायाध्यक्ष (Dean) का प्रभार सौंपा गया है. इस संबंध में पूर्व में जारी आदेश को संशोधित माना जाएगा.

इसके साथ ही, संस्थान में एमबीबीएस, पीजी और सुपर स्पेशियलिटी सीटों में संभावित वृद्धि के सफल क्रियान्वयन को ध्यान में रखते हुए पूर्व से कार्यरत उपसंकायाध्यक्षों के अतिरिक्त डॉ. निशिथ एम. पॉल एक्का, अपर प्राध्यापक, सर्जरी विभाग, को भी उपसंकायाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीं, प्रो. डॉ. पार्धा कुमार चौधरी, प्राध्यापक, शिशु रोग विभाग, को अगले आदेश तक शिशु रोग विभाग का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

यह भी पढ़ें- DC ने की कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.