न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रिम्स में MBBS की 250 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इनमें स्टेट कोटा की 208 सीटें शामिल हैं. निर्धारित श्रेणीवार कार्यक्रम के अनुसार विद्यार्थियों का नामांकन किया जा रहा है. नामांकन प्रक्रिया के तहत आज सामान्य और EWS श्रेणी के 104 विद्यार्थियों का नामांकन लिया जाएगा. इसके बाद अलग-अलग श्रेणियों के विद्यार्थियों के लिए तिथियां निर्धारित की गई हैं.
- 1 सितंबर: एसटी श्रेणी के 54 विद्यार्थियों का नामांकन.
- 2 सितंबर: बीसी-1 और बीसी-2 श्रेणी के 29 विद्यार्थियों का नामांकन.
- 3 सितंबर: एससी और दिव्यांग श्रेणी के 21 विद्यार्थियों का नामांकन.