न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: शहर में बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के उद्देश्य से रांची नगर निगम ने एक अहम निर्णय लिया है. निगम ने हिनू चौक से हेथू चौक तक जाने वाले एयरपोर्ट मार्ग को पूरी तरह नो-पार्किंग ज़ोन घोषित कर दिया है. नगर निगम द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार हिनू के संतोषी माता मंदिर से लेकर CISF कैंप तक सड़क के दोनों किनारों पर किसी भी प्रकार की वाहन पार्किंग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. यह फैसला शहर में यातायात को सुचारु बनाने और आम लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए लिया गया है.
यह निर्णय भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और बिरसा मुंडा एयरपोर्ट प्रबंधन से प्राप्त सुझावों के आधार पर लिया गया. पूर्व में किए गए निरीक्षण के दौरान इस मार्ग पर लगातार जाम की स्थिति सामने आई थी, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. यह कार्रवाई Parking Regulation 2016 के तहत की गई है. साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस मार्ग पर अपने वाहन खड़े न करें और एयरपोर्ट परिसर में उपलब्ध निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें.
ये भी पढ़ें- नगड़ी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का DC सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने किया मासिक निरीक्षण
रांची में ट्रैफिक सुधार को लेकर बड़ा कदम, एयरपोर्ट मार्ग बना नो-पार्किंग ज़ोन
संबंधित सामग्री
रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया
झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.
अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.
CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी
झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.
बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट
झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.
पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई
झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.