शिष्टाचार मुलाकात

पर्यटन मंत्री से मिले अली हसन अंसारी, बेतला-नेतरहाट के विकास और रोजगार के मुद्दे उठाए

पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, प्रचार-प्रसार और स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने की मांग

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पर्यटन मंत्री से मिले अली हसन अंसारी, बेतला-नेतरहाट के विकास और रोजगार के मुद्दे उठाए

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: झारखंड सरकार के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के बेतला आगमन के दौरान झारखंड आंदोलनकारी केंद्रीय सचिव अली हसन अंसारी ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र के पर्यटन विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. मुलाकात के दौरान उन्होंने मंत्री का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया.अली हसन अंसारी ने मंत्री के समक्ष बेतला, पलामू टाइगर रिजर्व और नेतरहाट सहित आसपास के पर्यटन स्थलों के समग्र विकास, पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्थानीय युवाओं को पर्यटन उद्योग से जोड़कर रोजगार के नए अवसर सृजित करने की मांग रखी.

उन्होंने कहा कि बेतला झारखंड की पहचान है, इसलिए यहां आधारभूत सुविधाओं का विस्तार और व्यापक प्रचार-प्रसार समय की जरूरत है.पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है. उन्होंने बेतला क्षेत्र के विकास और पर्यटन सुविधाओं के विस्तार को लेकर सकारात्मक पहल का भरोसा दिया.

मुलाकात के दौरान दोनों के बीच पर्यटन क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने, स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ाने और रोजगार के अवसरों का विस्तार करने पर भी विस्तृत चर्चा हुई. अली हसन अंसारी ने उम्मीद जताई कि सरकार के सहयोग से बेतला और आसपास के पर्यटन स्थलों का विकास नई गति पकड़ेगा.

यह भी पढ़ें: बसिया में सड़क के गड्ढों से परेशान छात्रों और शिक्षकों ने खुद उठाया फावड़ा, कर दी कायापलट

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.