स्वास्थ्य सेवा

झारखंड के सभी सरकारी अस्पताल होंगे डिजिटल, रॉडिक कंपनी के साथ सीसीटीवी और डैशबोर्ड संबंधित एक MoU किया गया

कमांड सेंटर के पास अब राज्य के अस्पतालों का पूरा डिटेल रहेगा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
झारखंड के सभी सरकारी अस्पताल होंगे डिजिटल, रॉडिक कंपनी के साथ सीसीटीवी और डैशबोर्ड संबंधित एक MoU किया गया

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड के सभी सरकारी अस्पताल अब डिजिटल होंगे. सरकारी अस्पताल में सीसीटीवी और डैशबोर्ड से संबंधित एक एमओयू आज रॉडिक कंपनी के साथ किया गया. इस मौके पर झारखंड के स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि यह राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ स्कीम.. इसी के तहत आज सीसीटीवी और डैशबोर्ड से संबंधित एमओयू किए गए हैं. इस एमओयू के बाद अब राज्यभर के अस्पतालों की मॉनिटरिंग कमांड सेंटर  से की जा सकेगी.

कमांड सेंटर के पास अब राज्य के अस्पतालों का पूरा डिटेल रहेगा कि कौन से मरीज आए हैं. उनका कैसा इलाज हुआ है और कौन से डॉक्टर समय पर पहुंच रहे हैं. इसके साथ ही सभी सिविल सर्जन कार्यालय मेडिकल कॉलेज और राज्य के मुख्यालय में इस कमांड  सेंटर को स्थापित किया जाएगा.

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के लिए आज यह बड़ी उपलब्धि है. हम लोग लगातार प्रयास कर रहे थे कि स्वास्थ्य विभाग को डिजिटल कैसे किया जाए और इसी कड़ी में आज ये कदम बढ़ाया गया है.

यह भी पढ़ें: झारखंड में नियमित DGP की नियुक्ति को लेकर 2 सितम्बर को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर टिकीं निगाहें

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.