Allegation of illegal construction of 'Abua Awas'

साठीबाद गांव में वन भूमि पर अवैध अबुवा आवास निर्माण का आरोप, जांच की मांग

गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत साठीबाद गांव में वन भूमि पर अबुवा आवास योजना के तहत मकान बनाने का मामला सामने आया है. ग्रामीण देवानी साव ने अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह को आवेदन देकर जांच

By : Vaibhaw Vikram
साठीबाद गांव में वन भूमि पर अवैध अबुवा आवास निर्माण का आरोप, जांच की मांग

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 
बेंगाबाद/डेस्क:
गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत साठीबाद गांव में वन भूमि पर अबुवा आवास योजना के तहत मकान बनाने का मामला सामने आया है. ग्रामीण देवानी साव ने अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह को आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है. आरोप है कि खाता संख्या 28, प्लॉट संख्या 643 की जमीन पर रुक्मणि देवी पति चमरू साव द्वारा अबुवा आवास का निर्माण कराया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि यह जमीन 'गैरमजरुवा खास किस्म जंगल' की श्रेणी में आती है. 

गांव वालों के मुताबिक, उक्त जमीन पर पूरे गांव के मवेशी जैसे गाय-बकरी चरते थे. यह सामुदायिक चारागाह के रूप में इस्तेमाल होती थी. अब चमरू साव द्वारा सरकारी आवास बनाकर जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा है, जिससे पशुओं के चरने की जगह खत्म हो रही है. इस मामले की जानकारी मिलने पर अंचल कार्यालय के कर्मचारी ने भी स्थल का निरीक्षण किया. कर्मचारी ने रिपोर्ट में माना कि उक्त जमीन पर आवास निर्माण का कार्य चल रहा है. 

ग्रामीणों ने एसडीओ से मांग की है कि वन भूमि पर हुए इस अतिक्रमण की निष्पक्ष जांच कराई जाए. साथ ही अवैध निर्माण को रुकवाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, ताकि चारागाह की जमीन गांव के सामूहिक उपयोग के लिए सुरक्षित रह सके. मामला अब प्रशासनिक जांच के दायरे में है. हालांकि इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार मुर्मू ने ऑफ कैमरा में बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है सत्य पाए जाने तक अबुवा आवास की राशि को रिकवर भी किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी बेंगाबाद पहुंचे, स्व. सच्चिदानंद सिन्हा को दी श्रद्धांजलि

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.