अनियमितता

विद्यालय भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने रुकवाई ढलाई.

ग्रामीणों ने पहली व दूसरी मंजिल में 8 एमएम सरिये के अधिक इस्तेमाल का भी आरोप लगाया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
विद्यालय भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने रुकवाई ढलाई.

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: अहिल्यापुर प्रोजेक्ट प्लस टू उच्च विद्यालय में चल रहे भवन निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने दूसरी मंजिल की ढलाई का काम रुकवा दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि पहली मंजिल की छत से पानी टपक रहा है और निर्माण कार्य स्वीकृत एस्टीमेट व निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं कराया जा रहा है. ग्रामीणों ने पहली व दूसरी मंजिल में 8 एमएम सरिये के अधिक इस्तेमाल का भी आरोप लगाया है.

ग्रामीणों के अनुसार करीब दो माह पूर्व भवन निर्माण में अनियमितता की शिकायत गिरिडीह उपायुक्त से की गयी थी. इसके बाद मजिस्ट्रेट जीवन टुडू के नेतृत्व में निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की गयी थी. ग्रामीणों का कहना है कि जांच के बावजूद निर्माण कार्य में सुधार नहीं हुआ. दूसरी ओर, मौके पर पहुंचे कनीय अभियंता रिजु मरांडी ने निर्माण कार्य को सही बताया. हालांकि, ग्रामीणों ने उन्हें पहली मंजिल की छत से पानी रिसने की समस्या दिखायी. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि एस्टीमेट व मानकों के अनुरूप कार्य होने तक ढलाई का काम जारी नहीं होने दिया जायेगा.

मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष तनुजा देवी, उपाध्यक्ष किरण कुमारी, राजदीप कुमार, जितेंद्र हाजरा, सुरेंद्र रवानी, मिथुन हाजरा, पप्पू साव, प्रसाद रवानी, सुनील हाजरा, पिंकु हाजरा, पिंकु गोस्वामी, मुकेश, भोला, वीरेंद्र, दिनेश, राहुल, अजय, धीरज, राजू समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: गुवा की तीन लापता लड़कियां मेरठ से सकुशल बरामद, गुवा पुलिस की टीम ने किया रेस्क्यू

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.