अपराध

किरीबुरू थाना प्रभारी के नाम पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर ठगी की कोशिश

किरीबुरू पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
किरीबुरू थाना प्रभारी के नाम पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर ठगी की कोशिश

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत 

किरीबुरू/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरीबुरू में साइबर अपराधियों ने किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों को ठगने का नया तरीका अपनाया है.पुलिस के अनुसार, अपराधी थाना प्रभारी की फोटो और नाम का इस्तेमाल कर आम लोगों, दुकानदारों और युवाओं को मैसेज भेज रहे हैं. मैसेज में खुद को थाना प्रभारी बताकर केस निपटाने, दस्तावेज सत्यापन या कानूनी मदद के नाम पर पैसे और निजी जानकारी मांगी जा रही है. इस संबंध में किरीबुरू पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. पुलिस ने कहा कि थाना प्रभारी का इंस्टाग्राम पर कोई आधिकारिक अकाउंट नहीं है. किसी भी तरह के मैसेज, लिंक या पैसे की मांग पर भरोसा न करें.

फर्जी आईडी की शिकायत साइबर सेल में दर्ज कराई गई है और जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने आग्रह किया है कि संदिग्ध मैसेज मिलते ही थाने में जानकारी दें.

यह भी पढ़ें: गुवा के नानक नगर बाजार और बस स्टैंड के पास मुख्य सड़क किनारे सेल प्रबंधन के आवासीय परिसर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.