जगन्नाथपुर मेला

रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेले की तैयारी को लेकर एडीजी मनोज कौशिक की अध्यक्षता में महत्पूर्ण बैठक

बैठक के दौरान एसएसपी सिटी एसपी ग्रामीण एसपी ट्रैफिक एसपी सहित रांची पुलिस के अधिकारी मौजूद

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेले की तैयारी को लेकर एडीजी मनोज कौशिक की अध्यक्षता में महत्पूर्ण बैठक

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: रांची के ऐतिहासिक जगरनाथपुर रथ मेला की तैयारी शुरू हो गई है. इसकी तैयारियों को लेकर एडीजी मनोज कौशिक की अध्यक्षता में महत्पूर्ण बैठक बुलाई गई. सुरक्षा सहित मेले के सफल आयोजन को लेकर ADG मनोज कौशिक के साथ आयोजक समिति की महत्पूर्ण बैठक हुई. बैठक के दौरान एसएसपी सिटी एसपी ग्रामीण एसपी ट्रैफिक एसपी सहित रांची पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे.

बैठक के दौरान जगन्नाथपुर इलाके के पार्षद और पूर्व पार्षद के साथ सामाजिक संगठन के लोग भी मौजूद रहे. आयोजन की लेकर लोगों के सुझाव भी लिए जा रहे हैं. बैठक में महिलाओं ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए पॉकेटमारों पर भी कारवाई की मांग की. भीड़ भाड़ वाले इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी मांग की गई. पूरे आयोजन के दौरान एंबुलेस की व्यवस्था करने की मांग भी उठाई गई.

रथ मेले को लेकर ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया जा रहा है. इस भव्य वार्षिक मेले की शुरुआत 16 जुलाई (गुरुवार) को हो रही है. इस दौरान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की रथ यात्रा निकाली जाएगी. मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होगा.

यह भी पढ़ें: वोटर लिस्ट सुधार अभियान हुआ तेज, जनप्रतिनिधियों के प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन शुरू

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.