तैयारी

ईद मिलादुन्नबी की तैयारियों को लेकर अंजुमन कमेटियों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जुलूस-ए-मोहम्मदी के समापन के बाद उक्त मैदान में जलसे का आयोजन प्रस्तावित है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
ईद मिलादुन्नबी की तैयारियों को लेकर अंजुमन कमेटियों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:   सुन्नी बरेलवी जामा मस्जिद खलारी सहित प्रखंड की विभिन्न अंजुमन कमेटियों के पदाधिकारियों ने  संयुक्त रूप से शुक्रवार को संयुक्त रूप से खलारी अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रणव अंबष्ट को पत्र सौंपकर ईद मिलादुन्नबी के आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया.

पत्र में बताया गया कि 26 अगस्त को टी-टू टाइप स्थित मैदान में ईद मिलादुन्नबी मनाई जाएगी. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जुलूस-ए-मोहम्मदी के समापन के बाद उक्त मैदान में जलसे का आयोजन प्रस्तावित है. कमेटी के सदस्यों ने कहा कि मैदान के समीप मैरिज हॉल का निर्माण कार्य चल रहा है और निर्माण सामग्री मैदान में बिखरी होने से आयोजन में असुविधा हो सकती है.

अंजुमन कमेटियों ने प्रशासन से कार्यक्रम से पूर्व मैदान की साफ-सफाई कराने, निर्माण सामग्री हटवाने तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि आयोजन सुचारू, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके.

पत्र सौंपने वालों में जामा मस्जिद के सेक्रेटरी फैयाजुद्दीन सिद्दीकी, गुलाम हुसैन, हारून बुखारी, इस्माइल अंसारी, अब्बास अंसारी, सरफराज खान सहित अंजुमन कमेटी के कई अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: बोकारो थर्मल पोस्टऑफिस मुख्य सड़क से हुई राजद नेता की बाइक चोरी. थाने में की शिकायत

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.