न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने झारखंड में JSSC- CGL परीक्षा विवाद से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए एक और गिरफ्तारी की है. सीआईडी ने इस केस में एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. CID की SIT टीम ने कार्रवाई पलामू से कुन्दन कुमार नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है. कुंदन कुमार मूल रूप से पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र स्थित डुमरी गांव का रहने वाला
है.
यह भी पढ़ें: धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग के गंसाडीह में बीच सड़क पर 3 से 4 इंच का छोटा गड्ढा हो जाने से लोगों में तरह-तरह की चर्चा