anti-drug-campaign-students-pledged-to-create-a-dr

नशा मुक्ति अभियान: बहरागोड़ा और श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी की मौजूदगी में छात्रों ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प

पटवेड़ा मौजा स्थित मॉडल विद्यालय परिसर में मंगलवार को जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम तथा मिराकी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान के तहत एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिस

By : Vaibhaw Vikram
नशा मुक्ति अभियान: बहरागोड़ा और श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी की मौजूदगी में छात्रों ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प

न्यूज 11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क:
पटवेड़ा मौजा स्थित मॉडल विद्यालय परिसर में मंगलवार को जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम तथा मिराकी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान के तहत एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने मुख्य अतिथि तथा श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार भोक्ता ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की. 

विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किए जाने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि नशा न सिर्फ एक व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से खोखला करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बादी की राह पर ले जाता है; इसलिए युवाओं को इसके चंगुल से दूर रहकर एक स्वस्थ व मजबूत राष्ट्र के निर्माण में अपनी ऊर्जा लगानी होगी. 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने एक सुर में जीवन में कभी नशा न करने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया. इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक के गोपेश मिश्रा, ट्रस्ट के सचिव रीता पात्र, विद्यालय के शिक्षक गौतम मिश्रा , शिक्षिका वर्षा घोष तथा पूरे विद्यालय परिवार उपस्थित था.

यह भी पढ़ें: मानुषमुड़िया-धानघोरी सड़क पर दो बाइक की टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

संबंधित सामग्री

सरायकेला में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकानों पर छापेमारी 

सरायकेला में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकानों पर छापेमारी 

ED की टीम ने ठेकेदार संजय डालमिया के आवासीय परिसर में छापेमारी कर रही है.

जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर 

जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर 

सभी घायलों को एंबुलेंस से टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है.

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

पिछली सुनवाई में सरकार को 2 दिन में जवाब दाखिल करने का समय मिला था.

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.