न्यूज़11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: जिले के टेल्को चिन्मया विद्यालय के बच्चों को ले जा रही स्कूल वैन आज शुक्रवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में दो बच्चे और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. वहीं 15-16 बच्चों को हल्की चोट आई है. सभी घायलों को एंबुलेंस से टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दूसरे गाड़ी को बचाने के क्रम में गाड़ी डिवाइडर से जा टकरायी, जिससे ड्राइवर और ड्राइवर की सीट के बगल में बैठे दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया.