असामाजिक कार्य

गढ़वा जिले में एक पानी से भरे हुए डैम को असामाजिक तत्वों के ने काटा, समय रहते लोगों ने किया बंद किया, बड़ा खतरा टाला

सैकड़ों परिवारों के घर डूबने से बचे. पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट मोड़ में

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गढ़वा जिले में एक पानी से भरे हुए डैम को असामाजिक तत्वों के ने काटा, समय रहते लोगों ने किया बंद किया, बड़ा खतरा टाला

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा जिले भी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी की गई है जहाँ जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर है स्कूल भी 2 दिन के लिए बंद करने का निर्देश दिए गए हैं और लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा पानी से भरा हुआ डैम की पानी को बिना सोचे समझे खोल दिया जा रहा है, जी हाँ गढ़वा जिले के रंका प्रखंड के मानपुर पंचायत के मानपुर गांव के भुइयाँ टोली केडिया महुआ डैम में बीती रात अज्ञात लोगों द्वारा डैम का बांध तोड़ दिए जाने का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब आसपास के ग्रामीण डैम के पास पहुंचे और बांध को टूटा हुआ पाया. यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई.

ग्रामीणों के अनुसार, यदि समय रहते स्थिति पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो डैम का पानी बहकर लगभग 100 घरों को डुबो सकता है. इससे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है. स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना मुखिया को दी, जिसके बाद मुखिया भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.

ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह की हरकत से न केवल गांव की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है, बल्कि लोगों की जान-माल पर भी संकट उत्पन्न हो गया है. लोगों का कहना है कि यह किसी शरारती तत्व की साजिश हो सकती है, जिसकी जांच जरूरी है. घटना के बाद ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि बांध तोड़ने वाले अज्ञात लोगों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. साथ ही, प्रशासन से यह भी अपील की गई है कि टूटे हुए बांध की मरम्मत अविलंब कराई जाए, ताकि संभावित जलभराव और नुकसान को रोका जा सके.

यह भी पढ़ें: गढ़वा में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने चिनिया प्रखंड के खाद्य प्रतिष्ठानों में चलाया गया सघन जांच अभियान

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.