भावभीनी विदाई

एपीपी जस्टिन सोरेंग को स्थानांतरण पर मिली भावभीनी विदाई, पलामू से गिरिडीह हुआ तबादला

प्रभारी लोक अभियोजक और सहायक लोक अभियोजकों ने माला पहनाकर और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
एपीपी जस्टिन सोरेंग को स्थानांतरण पर मिली भावभीनी विदाई, पलामू से गिरिडीह हुआ तबादला

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: मेदिनीनगर स्थित पलामू सिविल कोर्ट में कार्यरत सहायक लोक अभियोजक (ए पी पी) जस्टिन सोरेंग का जिला अभियोजन कार्यालय गिरिडीह में स्थानांतरण होने पर लोक अभियोजक कार्यालय में एक सम्मानजनक विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रभारी लोक अभियोजक और सहायक लोक अभियोजकों ने उन्हें माला पहनाकर तथा अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया.

कार्यक्रम में प्रभारी लोक अभियोजक अभय कुमार पांडेय ने कहा कि जस्टिन सोरेंग एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी रहे हैं, जिनकी कमी हमेशा महसूस होगी. उन्होंने पलामू में अपने कार्यकाल के दौरान निष्पक्षता से काम करते हुए सरकार का पक्ष मजबूती से रखा और कई मामलों में अपराधियों को सजा दिलाई. उन्होंने सोरेंग के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे अपनी नई पदस्थापना पर भी उत्कृष्ट कार्य करेंगे.

विदाई के अवसर पर जस्टिन सोरेंग ने पलामू के लोगों, पुलिस पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों से मिले सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया. इस कार्यक्रम में अपर लोक अभियोजक धनंजय देव पांडेय, सहायक लोक अभियोजक दिलीप सिंह, उस्मान गनी, शैलेश रंजन, जगन्नाथ सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: मध्य विद्यालय अहिल्यापुर में जर्जर भवन की छत के नीचे पढ़ने को मजबूर हैं 508 छात्र-छात्राएं

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.