न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के खेलगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कल 3 सितंबर से 15 सितंबर तक आर्मी भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा. भर्ती प्रक्रिया में टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट, सिपाही फार्मा, जूनियर कमीशंड ऑफिसर और हवलदार एजुकेशन के पदों पर 3 और 4 सितंबर को बहाली होगी. वहीं, अग्निवीर क्लर्क और स्टोर कीपर टेक्निकल की बहाली 5 सितंबर से 15 सितंबर तक चलेगी.
इस भर्ती प्रक्रिया में जून महीने में हुई लिखित परीक्षा में सफल होकर रजिस्टर्ड अभ्यर्थी ही शामिल होंगे. भर्ती के दौरान पहले फिजिकल टेस्ट होगा, जिसके बाद अभ्यर्थियों का मेडिकल किया जाएगा. अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर होगा.
आर्मी के डायरेक्टर ARO रांची ने भर्ती प्रक्रिया की जानकारी देते हुए अभ्यर्थियों को दलालों से सावधान रहने की सलाह दी है.
इसे भी पढ़ें: धनबाद: करोड़ों रुपये के टेंडर को लेकर मारपीट, हिरासत में लिए गए कई लोग