न्यूज11 भारत
लोहरदगा/डेस्क: आज दिन मंगलवार को झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता तथा प्रखण्ड अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष के संयुक्त सहयोग से प्रखण्ड एवं नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरमू डोंगा टोली में 'जन संवाद' कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया.
कार्यक्रम को चार महत्वपूर्ण सत्रों में आयोजित किया गया, जिसमें पेसा अधिनियम, मनरेगा बचाओ, ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटी (GPCC) की भूमिका, BLA-2 प्रशिक्षण एवं वर्तमान SIR प्रक्रिया जैसे विषयों पर पार्टी कार्यकर्ताओं, BLA-2 सदस्यों, पंचायत अध्यक्षों, प्रखण्ड कमिटी पदाधिकारियों एवं ग्रामीण नागरिकों के साथ विस्तृत संवाद किया गया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री सुखैर भगत ने कहा कि वर्तमान झारखण्ड पेसा अधिनियम आदिवासी एवं ग्रामीण समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने का सशक्त माध्यम है. उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटी गांव स्तर पर संगठन को मजबूत करने, जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुँचाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का कार्य करती है. उन्होंने वर्तमान SIR प्रक्रिया को लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया. साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जल, जंगल, जमीन एवं ग्रामीण अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी.
प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय मनरेगा योजना ग्रामीण गरीबों, मजदूरों एवं किसानों के लिए रोजगार का मजबूत आधार बनी थी. उन्होंने कहा कि मनरेगा के माध्यम से गांवों में रोजगार, सड़क, तालाब एवं विकास कार्यों को बढ़ावा मिला था, जबकि वर्तमान व्यवस्था में मजदूरों को समय पर काम और भुगतान को लेकर कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने ग्रामीण विकास योजनाओं को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया.
जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष मोहन डूबे ने ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करना कांग्रेस की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि GPCC गांव-गांव में जनता की समस्याओं को उठाने, सामाजिक समरसता बनाए रखने एवं कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करती है.
जिलाध्यक्ष महासचिव पवन गौतम ने कांग्रेस संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की लोकतांत्रिक एवं जनहितकारी विचारधारा की सबसे मजबूत आवाज है. उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकता एवं सक्रियता से ही संभव है.
BLA मास्टर ट्रेनर संदीप कुमार गुप्ता ने वर्तमान SIR प्रक्रिया एवं BLA-2 से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण दिया. उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मतदाता सूची की शुद्धता, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुखैर भगत, प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष मोहन डूबे, महासचिव पवन गौतम, सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उरांव, BLA मास्टर ट्रेनर संदीप कुमार गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी रहे संतोष उरांव, प्रखण्ड अध्यक्ष सत्यदेव भगत, नगर अध्यक्ष आरिफ हुसैन, जावेद खान, मण्डल अध्यक्ष सुनील राम, जगना पहान, मो. मुस्तफा खलीफा, रफीक अंसारी, जितेंद्र उरांव, शिवचरण भगत, परवेज अंसारी, मो. इलियास अंसारी, इमरान अंसारी, रेजाउद्दीन अंसारी, मेघनाथ उरांव, सेराज अंसारी, असलम अंसारी, असफर अंसारी, अफजल अंसारी, गोपाल साहू, गंगा उरांव, बिरेन्द्र उरांव, सतीश भगत, कृष्णा उरांव, सोमरा उरांव, लक्ष्मण उरांव, लव उरांव, रौनक अफरोज, श्री शम्मी खलीफा, मोबिन अंसारी, कार्तिक उरांव, मंगलेश्वर उरांव, नीरज टोप्पो, मो. ननका अंसारी, महेन्द्र उरांव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: बरवाडीह में खाद-बीज दुकानों की हुई जांच, रेट चार्ट लगाने का निर्देश