खाद्य सुरक्षा

उपायुक्त के निर्देशानुसार रक्षाबंधन पर आदित्यपुर व गम्हरिया क्षेत्र में मिठाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, खाद्य पदार्थों क

सैनिटेशन, खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं भंडारण की व्यवस्था तथा निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच की गई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
उपायुक्त के निर्देशानुसार रक्षाबंधन पर आदित्यपुर व गम्हरिया क्षेत्र में मिठाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, खाद्य पदार्थों क

संतोष कुमार/न्यूज11 भारत

सरायकेला/डेस्क: उपायुक्त के निर्देशानुसार रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आम नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला खाद्य सुरक्षा विभाग सरायकेला द्वारा के द्वारा आदित्यपुर एवं गम्हरिया क्षेत्र स्थित विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया.

निरीक्षण के क्रम में श्याम स्वीट्स, बंगाल स्वीट्स, नंदी स्वीट्स, सालिग्राम स्वीट्स, न्यू गंगौर स्वीट्स सहित विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं सैनिटेशन, खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं भंडारण की व्यवस्था तथा निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच की गई.

मिठाइयों में संभावित मिलावट की जांच के उद्देश्य से मौके पर आयोडीन परीक्षण किया गया. परीक्षण के दौरान जांचे गए मिठाई नमूनों में मिलावट संबंधी परीक्षण परिणाम नकारात्मक पाए गए.

निरीक्षण के दौरान अधिकांश प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं हैंडलिंग कार्य में लगे कर्मियों द्वारा हेड कैप एवं ग्लव्स का उचित उपयोग किया जाना पाया गया. खाद्य सुरक्षा एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के मानकों के प्रभावी अनुपालन को लेकर सभी खाद्य कारोबार संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

निरीक्षण के दौरान नंदी स्वीट्स में स्वच्छता एवं सैनिटेशन व्यवस्था में महत्वपूर्ण कमियां पाई गईं. उक्त कमियों के संबंध में प्रतिष्ठान को सुधार सूचना जारी करते हुए निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप स्वच्छता एवं सैनिटेशन व्यवस्था में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

इसके अतिरिक्त सभी खाद्य कारोबार संचालकों  को निर्देशित किया गया कि मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थों के निर्माण में औद्योगिक अथवा अनुमोदन रहित रंगों का प्रयोग नहीं किया जाए. केवल FSSAI द्वारा अनुमोदित खाद्य रंगों का ही उपयोग किया जाए तथा उनका प्रयोग निर्धारित अधिकतम अनुमत सीमा के भीतर किया जाए.

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर सभी मिठाई प्रतिष्ठानों को स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य निर्माण, उचित भंडारण तथा अनुमोदित खाद्य रंगों के निर्धारित सीमा में उपयोग को प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

उपायुक्त के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा पर्व के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर निरीक्षण एवं निगरानी की कार्रवाई आगे भी जारी रखी जाएगी, ताकि आम उपभोक्ताओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जा सके.

यह भी पढ़ें: लोको बाजार से चोरी हुआ ऑटो, पुलिस की कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.