न्यूज़11 भारत
साहिबगंज/डेस्क: साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र में कल मंगलवार को ड्यूटी के दौरान एक एएसआई पर चाकू से हमला कर दिया गया. घटना में कोटालपोखर थाना में पदस्थापित एएसआई हेमंत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तत्काल इलाज के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
जानकारी के अनुसार, कोटालपोखर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पलासबोना गांव में एक युवक नशे की हालत में हाथ में चाकू लेकर घूम रहा है और लोगों के बीच दहशत फैला रहा है. सूचना मिलने के बाद एएसआई हेमंत यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.
पुलिस जब आरोपी युवक को पकड़ने का प्रयास कर रही थी, तभी उसने अचानक एएसआई हेमंत यादव पर चाकू से हमला कर दिया. चाकू लगने से एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें घटनास्थल से निकालकर इलाज के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल पहुंचाया.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, अगले पांच दिनों तक झमाझम बारिश की संभावना