राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन

साउथ अफ़्रीका में आयोजित 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो

उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन लोकतंत्र में केवल लाभार्थी या अतिथि नहीं हैं, वे नागरिक, मतदाता, प्रतिनिधि, नेता और निर्णयकर्ता हैं. 

By : Ark Sahuliyar
साउथ अफ़्रीका में आयोजित 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
69वां राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन 13 सितंबर से 19 सितम्बर 2026 तक केपटाउन, साउथ अफ़्रीका में आयोजित है. झारखंड राष्ट्रमंडल संसदीय संघ शाखा से झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, डेलीगेट्स के रूप में विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं विधायक दशरथ गागराई ऑब्ज़र्वर के रूप में इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ़्रीका के केपटाउन में हैं. स्पीकर रवीन्द्रनाथ महतो ने आज सम्मेलन के वर्कशॉप B में Accessible Parliaments: Inclusion for People with Disabilities विषय पर अपने वक्तव्यों को रखा. 
 
उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन लोकतंत्र में केवल लाभार्थी या अतिथि नहीं हैं, वे नागरिक, मतदाता, प्रतिनिधि, नेता और निर्णयकर्ता हैं. जब संसद और लोकतांत्रिक संस्थाएँ सभी के लिए सुलभ होती हैं, तो लोकतंत्र और अधिक मज़बूत होता है. विधानसभा अध्यक्ष ने भारत में दिव्यांग नागरिकों की सुविधाओं के लिए किए जा रहे प्रयासों के संबंध में भी केप टाउन सम्मेलन में  विभिन्न विषयों को उजागर किया. दिव्यांगजनों के लिए पहचान और सरकारी लाभों तक पहुँच आसान बनाने हेतु यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (UDID) प्रणाली लागू की गई है.

 •  मार्च 2026 तक 1.34 करोड़ से अधिक विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र जारी किए जा चुके थे.
 •  सुगम्य भारत अभियान के माध्यम से भौतिक और संस्थागत बाधाएँ कम करने का प्रयास किया जा रहा है.
 •  चुनावों में घर से मतदान, व्हीलचेयर, परिवहन और स्वयंसेवक सहायता जैसी सुविधाएँ दिव्यांग मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाती हैं.
 •  डिजिटल पहुँच को भी अधिकार के रूप में महत्व दिया गया है.

उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया में 6 में से 1 व्यक्ति दिव्यांगता के साथ है. सुगमता सुविधा नहीं, लोकतंत्र का आधार है. भारत में विकलांग अधिकार अधिनियम 2016 के तहत मान्य, 21 दिव्यांगताएँ के संबंध में भी जानकारियां दी और झारखंड के वर्ष 2024 के निर्वाचन में विकलांग मतदाताओं के लिए घर में वोटिंग की सुविधा एवं मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक वाहन से ले जाने की सुविधाओं के संबंध में भी अपने व्याख्यान में ज़िक्र किया.

यह भी पढ़ें- बोकारो में CBI की बड़ी कार्रवाई, आद्रा रेल मंडल के भोजूडीह में कार्यरत हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.