साइबर अपराध रोकथाम

साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार - ग्रामीण एसपी

कार्यक्रम में धनबाद जिला ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकुब ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार - ग्रामीण एसपी

उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत 

राजगंज/डेस्क: जिला पुलिस एवं प्रशासन के साइबर अपराध रोकथाम अभियान के तहत गुरुवार को बड्स गार्डेन स्कूल, दलूडीह राजगंज में साइबर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यक्रम में धनबाद जिला ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकुब ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए.

ग्रामीण एसपी ने कहा कि साइबर अपराधी ठगी के लिए रोज नए-नए तरीके अपना रहे हैं और इसका दायरा लगातार बढ़ रहा है. इससे बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता ही सबसे ठोस उपाय है. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे यहां मिली जानकारी को अपने घर-परिवार, गांव-मोहल्ले और समाज के लोगों तक पहुंचाकर साइबर अपराध से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

उन्होंने फर्जी कॉल, लॉटरी, वीडियो कॉल, ऑनलाइन जॉब और लुभावने ऑफर के झांसे में नहीं आने की अपील की. साथ ही किसी से भी ओटीपी, पासवर्ड या बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी. साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने की जानकारी भी दी.

कार्यक्रम को कतरास इंस्पेक्टर रूस्तम जी, राजगंज थाना प्रभारी संजीव कुमार झा, प्राचार्य प्रमोद कुमार और चेयरमैन अमर कुमार पाल ने भी संबोधित कर विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया. इस दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीण एसपी से सीधे बातचीत कर कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने जवाब दिया.

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई. विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य प्रमोद कुमार एवं अन्य सदस्यों ने ग्रामीण एसपी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया.

यह भी पढ़ें: सड़क हादसे में बाइक सवार की गई जान, आक्रोशित लोगों ने थोड़े समय के लिए कोलकाता-दिल्ली हाइवे को किया जाम

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.