विश्व स्तनपान सप्ताह

विश्व स्तनपान सप्ताह पर कुकड़ू में जागरूकता कार्यक्रम, दिव्यागों के बीच विधायक ने बांटी ट्राई साइकिल

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ विधायक सबिता महतो शामिल हुईं

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
विश्व स्तनपान सप्ताह पर कुकड़ू में जागरूकता कार्यक्रम, दिव्यागों के बीच विधायक ने बांटी ट्राई साइकिल

संतोष कुमार/न्यूज11 भारत

चांडिल/डेस्क: चांडिल  के कुकड़ू प्रखंड कार्यालय परिसर में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर बुधवार को  स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है.  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ विधायक सबिता महतो शामिल हुईं. उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया. इस अवसर पर विधायक सबिता महतो ने कहा कि नवजात शिशु के लिए मां का दूध सर्वोत्तम एवं संपूर्ण आहार है. जीवन के पहले छह माह तक केवल स्तनपान कराने से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास बेहतर होता है और कई गंभीर बीमारियों से भी बचाव होता है. उन्होंने सभी माताओं से शिशुओं को नियमित रूप से स्तनपान कराने की अपील की.

इस दौरान दिव्यांगजनों के बीच श्रवण यंत्र एवं ट्राई साइकिल का वितरण किया गया. वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण योजना का शुभारंभ भी किया गया.अधिकारियों ने बताया कि कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के कुल 714 विद्यार्थियों को साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी. प्रथम चरण में विधायक ने 35 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित कर योजना की शुरुआत की.विधायक ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है. साइकिल मिलने से विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी.कार्यक्रम में अंचल अधिकारी अभय द्विवेदी, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला, प्रखंड प्रमुख प्रतिमा सिंह पातर,केंद्रीय सदस्य क़ाबलु महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृत्तिवास महतो सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी सेविकाएं, स्वास्थ्यकर्मी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें:लातेहार आदिवासी महोत्सव-2026 पर भव्य होगा कार्यक्रम, तैयारी को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.