साइबर अपराध

राजगंज इंटर कॉलेज में Cyber Crime से बचाव पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को बताया गया ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय

ऑनलाइन अपराधों के प्रति सतर्क करने और साइबर ठगी से बचाव के व्यावहारिक तरीके बताने के उद्देश्य से कार्यक्रम किया गया आयोजित

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
राजगंज इंटर कॉलेज में Cyber Crime से बचाव पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को बताया गया ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय

उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत

राजगंज/डेस्क: राजगंज थाना क्षेत्र स्थित राजगंज इंटर कॉलेज में शुक्रवार को साइबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाने को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को बढ़ते ऑनलाइन अपराधों के प्रति सतर्क करना तथा साइबर ठगी से बचाव के व्यावहारिक तरीके बताना रहा.

कार्यक्रम में बाघमारा SDPO अजीत कुमार बिमल, कतरास अंचल के पुलिस निरीक्षक मो. रुस्तम तथा राजगंज थाना प्रभारी पु० अ० नि० संजीव कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को साइबर अपराध के अलग-अलग तरीकों की जानकारी दी.

पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि साइबर ठगी के मामलों में अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाने का प्रयास करते हैं. ऐसे में किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, UPI PIN, पासवर्ड, बैंक खाते या कार्ड से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी गई.

छात्रों को अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचने, संदिग्ध कॉल और मैसेज को नजरअंदाज करने तथा सोशल मीडिया पर किसी अनजान व्यक्ति के साथ निजी जानकारी साझा नहीं करने के प्रति भी जागरूक किया गया. इसके साथ ही साइबर बुलिंग और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई.

कार्यक्रम में विशेष रूप से बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन वित्तीय ठगी होती है तो शिकायत करने में देरी नहीं करनी चाहिए. पीड़ित तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर सकते हैं और cybercrime.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

पुलिस की ओर से विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे साइबर सुरक्षा के नियमों को स्वयं अपनाने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति जागरूक करें. कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का संदेश दिया गया.

यह भी पढ़ें: शेख भिखारी खेल मैदान में फुटबॉल का महाकुंभ संपन्न, टाटा ने हनहट को हराकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

संबंधित सामग्री

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम