न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा, शिक्षा विभाग, के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर 108 एम्बुलेंस सेवा संचालन में हो रही वित्तीय अनियमितता एवं भ्रष्टाचार की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है. उन्होंने एम्बुलेंस सेवा में हो रहे वित्तीय अनियमितता एवं कथित भ्रष्टाचार की शीघ्रातिशीघ्र जाँच कराकर एम्बुलेंस संचालक एजेन्सी सम्मान फाउडेंशन को किए गए अधिक राशि के भूगतान को वापस लेते हुए उक्त एजेन्सी को काली सूची (Blacklisted) में डालने, इस लूट तंत्र के जिम्मेवार पदाधिकारी एवं कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई करने सहित अन्य मांग की है.

