Banks Closed
एक्सक्लूसिव

आम लोगों के लिए जरूरी खबर: अगले तीन दिनों तक देशभर के बैंक रहेंगे बंद, आज ही निपटा लें बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम 

11 सितंबर को देशभर के बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों का हड़ताल 

By : Ark Sahuliyar
आम लोगों के लिए जरूरी खबर: अगले तीन दिनों तक देशभर के बैंक रहेंगे बंद, आज ही निपटा लें बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, जैसे कैश निकालना, जमा करना, चेक से जुड़ा काम, डिमांड ड्राफ्ट बनाना या बैंक की किसी अन्य सेवा का इस्तेमाल करना, तो इसे आज ही पूरा कर लें. क्योंकि कल यानी 11 सितंबर को देशभर में राष्ट्रीयकृत बैंकों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल है. इसके बाद 12 सितंबर को सेकंड सैटरडे और 13 सितंबर को रविवार होने के वजह से बैंक बंद रहेंगे. 

11 सितंबर को देशभर के बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों का हड़ताल 
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर 11 सितंबर को देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे. इस हड़ताल में झारखंड के भी प्रमुख राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी शामिल होंगे. बैंक यूनियनों ने 5 दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और सरकार की एकतरफा और भेदभावपूर्ण PLI योजना वापस लेने की मांग प्रमुख रूप से रखी हैं. बैंक यूनियनों ने अपनी लंबित मांगों के समाधान और पहले हुए समझौतों को प्रभावी तरीके से लागू करने की मांग को लेकर हड़ताल का फैसला लिया है.

तीन दिनों तक बैंक शाखाएं बंद रहेंगी
ऐसे में बैंक ग्राहकों के लिए सलाह यही है कि किसी भी तरह के जरूरी बैंकिंग काम को आज ही निपटा लें. क्योंकि कल हड़ताल, उसके बाद सेकंड सैटरडे और फिर रविवार, तीन दिनों तक बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम जैसी सेवाएं उपलब्ध रह सकती हैं. लेकिन शाखा से जुड़े काम के लिए ग्राहकों को सोमवार तक इंतजार करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें- 2040 तक चंद्रमा पर उतरेगा भारतीय Astronaut, 2035 तक Indian Space Station के साथ सामने आया PM Modi के विजन

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.