न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: अगर आपका भी बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम बाकि है, तो अब आपको उस काम को पूरा करने के लिए तीन दिनों तक इंतजार करना होगा. दरअसल देशभर में आज सभी बैंक बंद रहेंगे. राष्ट्रीयकृत बैंकों में आज 11 सितंबर को हड़ताल की घोषणा की गयी है. वहीं शनिवार और रविवार को भी साप्ताहिक अवकाश के कारण दो दिन बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में लगातार तीन दिनों तक सभी बैंक बंद रहने वाले हैं. देशभर में आज करीब 8 लाख कर्मचारी हड़ताल पर हैं.
यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस के आवाहन पर देश भर के राष्ट्रीयकृत बैंकों में कर्मचारी और अधिकारी आज 11 सितंबर को हड़ताल पर रहेंगे. बताते चलें कर्मचारी और अधिकारियों की लंबित मांगों के समाधान और पूर्व में हुए समझौते को लागू नहीं किए जाने के विरोध में आज हड़ताल का निर्णय लिया है.
कर्मचारियों ने 5 दिनों के वर्किंग डे की मांग की है. साथ ही केंद्र सरकार से PLI को वापस लेने की मांग की गयी है. संघ के लोगों से बातचीत कर सरकार से PLI में संसोधन की भी मांग की गयी है.
इसे भी पढ़ें: रांची: एमिटी यूनिवर्सिटी गेट पर मारपीट मामले में विधायक के बेटे पर FIR दर्ज, नकद और सोने की चेन छीनने का आरोप