न्यूज़11 भारत
चतरा/डेस्क: चतरा के टंडवा स्थित बड़गांव में नाबालिग से कथित दुष्कर्म और मॉब लिंचिंग मामले के बाद बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है. सिमरिया एसडीएम ने इलाके में तत्काल प्रभाव से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 (पूर्व में धारा-144) लागू कर दी है. हाल ही में भाजपा नेताओं ने गांव का दौरा कर प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया था. इसी राजनीतिक सरगर्मी और तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए यह निषेधाज्ञा लगाई गई है.
अब बड़गांव में 5 या उससे अधिक लोगों के जमा होने, रैली करने या लाउडस्पीकर बजाने पर पूरी तरह रोक है. अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर आईटी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, मरीजों, छात्रों और शव यात्राओं को इस आदेश से छूट दी गई है. प्रशासन ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है.
इसे भी पढ़ें: बड़गांव मॉब लिंचिंग केस में एसपी का बड़ा एक्शन! लापरवाही बरतने वाले 2 दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड