डायन-बिसाही

डायन-बिसाही का आरोप लगाकर महिला की हत्या करने की आरोपी बाशो देवी उर्फ बसंती देवी को आजीवन कारावास की सजा

लगाया गया 5000 रुपए का जुर्माना

By : Ark Sahuliyar
डायन-बिसाही का आरोप लगाकर महिला की हत्या करने की आरोपी बाशो देवी उर्फ बसंती देवी को आजीवन कारावास की सजा

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
डायन-बिसाही का आरोप लगाकर महिला की हत्या करने की आरोपी बाशो देवी उर्फ बसंती देवी को आजीवन कारावास की कठोर सजा सुनाई गयी है. साथ ही 5000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है. जुर्माना नहीं भरने पर 6 माह का अतिरिक्त सजा भुगतना होगा. अपर न्याययुक्त अमित शेखर की कोर्ट ने सजा सुनाई. हत्या का मामला 23 जुलाई 2022 को नामकुम थाना क्षेत्र के जामुनटोली गांव का है. सुबह करीब 5 बजे सीमा देवी चापाकल के पास बर्तन धो रही थी. तभी आरोपी ने सीमा देवी के सिर पर साबल से कई बार वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. 

हत्याकांड को अंजाम डायन-बिसाही का आरोप लगाकर कर दी गई थी. जिसका प्रत्यक्षदर्शी गवाह मृतिका के पति चामू लोहरा है. आरोपी बसंती देवी का बेटा बीमार चल रहा था. जिसका आरोप मृतिका पर डायन-बिसाही का करने की लगाती थी. प्राथमिकी के अनुसार मृतिका के पति चामू लोहरा के भाई जीतराम लोहरा की मृत्यु साल 2012 में हो गई थी. जिसके 2 साल बाद जीतराम लोहरा के एक लौटे पुत्र कृष्णा लोहरा की भी मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी. 

वहीं, मृतिका और उनके पति भी निःसंतान थे. लिहाजा चामू और उनके भाई जीतराम लोहरा के जमीन को हड़पने के लिए आरोपी  द्वारा डायन बिसाही का आरोप लगाकर मृतिका को प्रताड़ित, बदनाम और मारपीट की जाती थी. और फिर 23 जुलाई 2022 को महिला की हत्या कर दी गई. घटना के बाद नामकुम पुलिस ने 9 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. हालांकि चार्जशीट महज एक आरोपी बाशो देवी उर्फ बसंती देवी के खिलाफ दाखिल की गई थी. मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 9 गवाहों के बयान दर्ज की गई थी. जिसके आधार पर आरोपी को दोषी पाते हुए सजा सुनाई गई.

यह भी पढ़ें- 1184 किलो गांजा की अवैध तस्करी मामले में दो आरोपियों को 18-18 साल की कठोर कारावास की सजा

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.