न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: एनटीपीसी माइनिंग द्वारा गुरुवार को रांची में इलेक्ट्रॉन क्विज़ 2026 27 के क्षेत्रीय चरण का आयोजन किया गया. झारखंड के 20 इंजीनियरिंग एवं प्रबंधन संस्थानों से 204 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया. प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में प्रतिभागियों के ज्ञान, विश्लेषणात्मक क्षमता तथा व्यवसाय एवं प्रबंधन संबंधी समझ की परीक्षा ली गई. कई रोचक और चुनौतीपूर्ण चरणों से गुजरते हुए प्रतियोगिता फाइनल राउंड तक पहुंची, जिसमें प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला.
आईआईटी (आईएसएम), धनबाद के भूमिक गुप्ता और आलोक कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया. एनआईटी जमशेदपुर के ऋषभ राज और हर्ष मिश्रा प्रथम उपविजेता रहे, जबकि एक्सआईएसएस, रांची के आदर्श पाठक और अभिनव चौधरी द्वितीय उपविजेता रहे.
प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमें राष्ट्रीय सेमीफाइनल में भाग लेंगी, जिसके बाद नई दिल्ली में राष्ट्रीय फाइनल का आयोजन किया जाएगा.
विजेता टीमों को अखिलेश सिंह, कार्यकारी निदेशक (ईंधन परिवहन), वी. के. कनूंगो, महाप्रबंधक (टीएस), प्रभात राम, महाप्रबंधक (मानव संसाधन), गौरव रस्तोगी, महाप्रबंधक (वित्त) तथा अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया.