साइकिल वितरण कार्यक्रम

भरनो में 219 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण, फिटिंग दुरुस्त होने के बाद सफलतापूर्वक हुआ वितरण कार्यक्रम

विद्यार्थियों ने साइकिलों की फिटिंग सही नहीं होने की शिकायत करते हुए लेने से किया था इनकार

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
भरनो में 219 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण, फिटिंग दुरुस्त होने के बाद सफलतापूर्वक हुआ वितरण कार्यक्रम

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क:  प्लस टू हाई स्कूल भरनो परिसर में सोमवार और मंगलवार को 'उन्नति का पहिया' कार्यक्रम के तहत प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख पारसनाथ उरांव,पंचायत समिति सदस्य जहांगीर आलम,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मुख्तार आलम,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मंजू खाखा एवं बीपीओ सूरज लकड़ा की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं.कार्यक्रम के दौरान कुल 219 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई. इसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय मठतुरीअम्बा के 24, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पंडरानी के 9, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय परसा के 7, राजकीय बालक मध्य विद्यालय भरनो के 83, राजकीय कृत बालिका मध्य विद्यालय भरनो के 91 तथा राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय करौंदाजोर के 5 छात्र-छात्राएं शामिल रहे.

गौरतलब है कि पिछले गुरुवार को आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान कई विद्यार्थियों ने साइकिलों की फिटिंग सही नहीं होने की शिकायत करते हुए उन्हें लेने से इंकार कर दिया था.मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड प्रमुख पारसनाथ उरांव ने संबंधित एजेंसी को सभी खराब फिटिंग वाली साइकिलों को तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया था.इसके बाद सभी साइकिलों की मरम्मत एवं फिटिंग ठीक कराई गई.

इधर वितरण से पूर्व प्रखंड प्रमुख पारसनाथ उरांव,बीपीओ सूरज लकड़ा,पंचायत समिति सदस्य जहांगीर आलम तथा शिक्षकों ने स्वयं साइकिल चलाकर उनकी गुणवत्ता और फिटिंग की जांच की.पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया,जिससे बच्चों और अभिभावकों में भी संतोष देखा गया.

इस अवसर पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मुख्तार आलम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की यह योजना शिक्षा को बढ़ावा देने और बच्चों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है.उन्होंने छात्रों से साइकिल का सुरक्षित उपयोग करने,नियमित देखभाल करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की.कार्यक्रम का संचालन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.मौके पर बीआरपी समीम एजाज,विनोद कुमार,सेलिना संगा,महबूब आलम,तुलसी लोहरा,बिरसा उरांव सहित संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार बाइक और ट्रेलर की हुई टक्कर, बाइक सवार की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.