संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पलामू: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसैनाबाद मुख्य बाजार स्थित वी-बाजार मॉल के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. चोरी की घटना 6 सितंबर की बताई जा रही है. बाइक मालिक झारहा गांव निवासी पवन कुमार ने हुसैनाबाद थाना में आवेदन देकर बताया कि वह सुबह करीब 10 बजे अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक रजिस्ट्रेशन नंबर JH03M2507 से मॉल पहुंचा था. बाइक को मॉल के बाहर खड़ी कर वह काम करने चला गया. दोपहर करीब 2:15 बजे बाहर आने पर बाइक वहां से गायब मिली. आसपास खोजबीन करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला. बतादे की सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि संदिग्ध चोर पहले मॉल के आसपास इधर-उधर घूमता है. इसके बाद मौका देखकर मॉल के बाहर खड़ी बाइक के पास पहुंचता है और उसे लेकर फरार हो जाता है. बाइक मालिक ने बाइक बरामद करने व अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगायी है.
यह भी पढ़ें: व्यवसायिक संघ को मिला नया स्वरूप, अध्यक्ष दीपक राज ने घोषित की विस्तारित कमेटी