भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क: अहिल्यापुर पंचायत के अहिल्यापुर गांव स्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुण हाजरा के निजी आवास पर रविवार को भाजपा अहिल्यापुर मंडल की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक उपस्थित थे. बैठक में एसआईआर, संत रविदास रथ एवं घर-घर तिरंगा कार्यक्रम समेत पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक ने पार्टी के सभी नियुक्त बीएलओ-2 को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवश्यक प्रपत्र भरवायें. साथ ही मतदाता सूची में जिन मतदाताओं के नाम गलत प्रिंट हो गये हैं, उनका भी आवश्यक प्रपत्र भरवाने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर बनारस से पहुंचे संत रविदास रथ को गांडेय लाया जायेगा. रथ के माध्यम से गांव-गांव भ्रमण कर लोगों को संत रविदास जी के विचारों एवं उनके संदेशों की जानकारी दी जायेगी.
बैठक में घर-घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की गयी. भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुण हाजरा ने कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर अपने विचार रखे.
मौके पर सांसद प्रतिनिधि रघुनाथ यादव, सुरेंद्र लोहानी, राजू मंडल, प्रदीप पांडेय, राम प्रसाद मंडल समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: गढ़वा जिला मुख्यालय के स्थानीय नगर भवन में विश्व आदिवासी दिवस के भव्य समारोह का आयोजन